44 वें भी गोपीनाथ का धरना जारी ,कूड़ा हटने तक रहेगा जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तरकाशी : उत्तरकाशी के नगर पालिका बाडाहाट प्रशासन के खिलाफ चल रहे अनिश्चितकालीन धरना 44वां दिन भी जारी रहा । गोपीनाथ सिहं रावत के धरना /आंदोलन को जनसमर्थन भी जारी है।
आज धरना स्थल पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। हिंदू संगठन द्वारा लगातार कंधे से कंधा मिलाकर समर्थन देने की बात कही । , सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश पंवार ने कहा पूरी तरह से कूडा़ हटने तक समर्थन व आंदोलन जारी रहेगा ।
धरने से पूर्व सभी हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं नें तामखानी रोड सुरंग के पास पड़े कूड़े-कचरे का मौके पर मुआयना किया। नगर पालिका प्रशासन द्वारा 80% कूड़ा उठाए जाने का दावा किया जा रहा है, जबकि जमीनी हकीकत में केवल लगभग 50% कूड़ा ही हटाया गया है।
मौके पर हुए मुआयने में यह स्पष्ट हो गया कि प्रशासन जनता को भ्रमित कर रहा है। नेशनल हाईवे स्थित तामखानी सुरंग के बाहर अब भी भारी मात्रा में कूड़ा मौजूद है, जिसे वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है।
यह आंदोलन मां गंगा की स्वच्छता, उत्तरकाशी की रक्षा और जवाबदेह प्रशासन के लिए है।
झूठ, भ्रष्टाचार और षड्यंत्र के खिलाफ यह संघर्ष जारी रहेगा।
धरनें मे
दिनेश पंवार, आचार्य गणेश चमोली, रावल सतीश सेमवाल, राजपाल पवार, कुलबीर सिंह, धर्मेंद्र पवार, उमेश चौहान, मनोज कुमार, मथुरा प्रसाद, रमेश पवार, भगवान सिंह गोसाई, संतोष सेमवाल सहित अन्य सामाजिक एवं हिंदू संगठन के पदाधिकारी भी सामिल रहे ।


