बरेली

पुलिस पर फायर करने वाला हिस्ट्रीशीटर सुभान उर्फ चूरन गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : आई लव मुहम्मद विवाद के बाद शहर में 26 सितंबर को हुए बवाल के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फरार चल रहे शातिर हिस्ट्रीशीटर सुभान उर्फ चूरन को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया। बवाल के आरोपी हिस्ट्रीशीटर सुभान ने पार्षद अनीस सकलैनी के उकसाने पर पुलिस पर फायरिंग की थी।
शुक्रवार को पुलिस मुखबिर की सूचना पर बारादरी पुलिस पीलीभीत बाइपास रोड स्थित सम्राट अशोकनगर जाने वाले रास्ते पर पहुंची तो अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ मजारिया हिस्ट्रीशीटर सुभान उर्फ चूरन निवासी किशोर बाजार तिराहा सिविल लाइन, थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में हिस्ट्रीशीटर सुभान उर्फ चूरन ने पुलिस को बताया कि आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां से उसकी जान पहचान है। उसको इस्लामिया ग्राउंड में धरना प्रदर्शन के लिए तौकीर रजा खां ने बुलाया था। लिहाजा उसने इस्लामिया ग्राउंड पहुंचने की कोशिश में पुलिस के रोकने पर फायरिंग की थी।
बवाल से एक दिन पहले रात को सुभान की मुलाकात चक महमूद के पार्षद अनीस सकलैनी से हुई। अनीस ने निर्देश दिया कि किसी भी सूरत में इस्लामिया पहुंचना है। भले ही पुलिस रोके मगर जबरदस्ती पहुंचना होगा। कुछ लोग ईंट पत्थर, एसिड की बोतल, पेट्रोल बम तो कुछ हथियारों के साथ रहेंगे। सुभान पर भरोसा जताते हुए अनीस ने तमंचा और कारतूस भी दिए।
बवाल वाले दिन पुलिस ने इस्लामिया जाने से रोका तो वह भी भीड़ में शामिल था। लिहाजा उसने भी दो से तीन राउंड फायर किए। बवाल के बाद से वह फरार था। जब खर्चा नहीं चल सका तो बरेली लौटकर आ गया। साथियों से उधार को लेकर विवाद हुआ था, तो  पुलिस खोजते हुए पहुंची तो घर छोड़कर फरार हो गया। वह अजमेर भागने की फिराक में था मगर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button