साहेबगंज

राजमहल में माघी पूर्णिमा मेला का आयोजन

Maghi Purnima fair organised at Rajmahal

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज राजमहल प्रखंड में31 जनवरी से6फरवरी तक सात दिवसीय राजकीय माघी पूर्णिमा मेला का आयोजन किया जाएगा। इस मेले का विधिवत उद्घाटन फरवरी महीने में राजमहल के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर अतिथि के माध्यम से किया जाएगा।हालांकि, प्रशासनिक स्तर पर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।नगर निकाय चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण प्रशासनिक स्तर से कोई राजकीय अतिथि के आगमन पर पुष्टि नहीं हो पा रही है।इस कारण बैनर भी मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल की तस्वीर के बगैर ही लगाया गया है।मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं।गंगा तट पर बोरे से पिचिंग की गई है,और बांस से बैरिकेडिंग की गई है।साथ ही दो अग्निशमन वाहनों को अलर्ट मोड में रखा गया है,ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके, अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो ने बताया कि30सदस्यीय एनडीआरएफ की टीम मेला में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा का ध्यान रखेगी। लगातार गंगा नदी में एनडीआरएफ की टीम एवं स्थानीय गोताखोर एवं आपदा मित्र गश्ती करते रहेंगे।मेले में अस्थायी शौचालय का निर्माण किया गया है,और श्रद्धालुओं के लिए टेंट की भी व्यवस्था की गई है। माघी पूर्णिमा में नहाने को लेकर31 जनवरी से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंच रहे हैं। अनुमान है कि माघी पूर्णिमा में एक लाख से ऊपर गंगा स्नान व पूजन करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button