
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज के सिदो-कान्हू स्टेडियम में चल रहे सीनियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में शनिवार को सीए बरहरवा और पोखरिया पैंथर्स के बीच मैच खेला गया।सीए बरहरवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 27.2ओवर में147रन बनाकर ऑल आउट हो गई।पीयूष गुप्ता ने42 और ललित नारायण मंडल ने29 रन की पारी खेली।जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पोखरिया पैंथर्स ने20.2 ओवर में6विकेट पर151रन बनाकर 4 विकेट से मैच जीत लिया, अभिषेक ने50और आदित्य कुमार मंडल ने39रन की पारी खेली।सीए बरहरवा के गेंदबाज सन्नी श्रीवास्तव ने4विकेट लिए।पोखरिया पैंथर्स के खिलाड़ी अब्राहम शेख को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मुख्य अतिथि नवीन भगत ने अब्राहम शेख को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी से पुरस्कृत किया।टूर्नामेंट इंचार्ज मो.अशफाक आलम ने बताया कि रविवार को राजमहल बी बनाम नेताजी सुभाष क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला जाएगा।



