पाकुड़

प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद के नेतृत्व में झामुमो स्थापना दिवस की तैयारियां तेज

Preparations for JMM Foundation Day intensified under the leadership of Block President Abdul Wadud

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
महेशपुर, पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस को लेकर महेशपुर प्रखंड में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में आज झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 2 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने कहा कि महेशपुर प्रखंड से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की मजबूत, अनुशासित और संगठित उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए पंचायत स्तर तक तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में कार्यकर्ताओं को दुमका पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था, संपर्क अभियान और प्रचार-प्रसार की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक के उपरांत “2 फरवरी दुमका चलो” अभियान को और गति देते हुए प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद के नेतृत्व में महेशपुर के अम्बेडकर चौक पर झामुमो के झंडे और बैनर लगाए गए। इसके साथ ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गली-मोहल्लों में भी झंडे लगाए गए, जिससे पूरे क्षेत्र में स्थापना दिवस को लेकर उत्साह और जोश का माहौल देखा गया। इस अवसर पर जिला सह सचिव लाल मुहम्मद अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, प्रखंड उपाध्यक्ष मईनुद्दीन अंसारी, नसीम अहमद, अभिषेक कुमार सिंह उर्फ गोलक, मो. असद, पोल्टु शेख, मोताहार शेख, पप्पू अंसारी, बुदल यादव, टाइगर शेख सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button