हापुड़

स्कूटी सवार तीन लुटेरों ने लखनऊ दिल्ली हाईवे NH 9 पर चावल व्यापारी से 64 लाख की करी लूट …

बाइक सवार चावल व्यापारी से लूट कर बदमाश दिल्ली की ओर भागे...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

एडीजी मेरठ भानु भास्कर ने लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस की 8 टीमें गठित की….

लुटेरों की धर पकड़ में जुटी पुलिस….

हापुड (यूपी)  –  लखनऊ – दिल्ली हाईवे NH 9 पर हथियारबंद बदमाशों ने राजस्थान के चावल व्यापारी के मुनीम राजेश से 64 लाख रुपए लूटे। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हाइवे NH 9 पर रुपए लूटकर स्कूटी सवार तीन बदमाश हुए फरार । हापुड के एचडीएफसी बैंक से व्यापारी ने दोपहर रुपए निकाले थे , जिसके बाद हाईवे पर स्कूटी सवार तीन लुटेरों ने बाइक सवार व्यापारी को रुकवाते हुए तमंचा दिखाकर  64 लाख रुपए लूट लिए और हाइवे से ही गाजियाबाद की ओर फरार हो गए । पीड़ित मुनीम को साथ लेकर  पुलिस जांच में जुटी । आपको बता दें कि 2 महीने पहले भी इसी हाइवे पर 85 लाख रुपए की लूट हो चुकी है। एडीजी मेरठ भानु भास्कर ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की 8 टीमें गठित की  ।हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे जांच में पुलिस जुट गई है ।

आपको बता दें कि हापुड़ में हाइवे NH 9 पर दिनदहाड़े चावल व्यापारी के मुनीम राजेश से 64 लाख रुपए की लूट हो गई। पिलखुवा हाईवे पर मुनीम बाइक से पैसों से भरा बैग लेकर जा रहा था। तभी 3 स्कूटी सवार बदमाए आए और उसकी बाइक को रोक लिया । उसे तमंचा दिखाते हुए डरा-धमकाकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया और भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और बदमाशों की तलाश में चेकिंग अभियान तेज कर दिए हैं।

पीड़ित राकेश ने बताया कि मुझे स्कूटी सवार  तीन बदमाशों ने अचानक बाइक के आगे स्कूटी  लगाकर रोक लिया । एक बदमाश ने तमंचा मेरे सिर के पास सटा दिया और दूसरा साथी पैसों से भरा बैग छीनने लगा। मैंने बैग नहीं छोड़ा तो दोनों धक्का मारने लगे। गोली मारने की धमकी देने लगे। जिसके बाद मौका पाकर एक बदमाश ने मेरा बैग छीन लिया और स्कूटी से दिल्ली की ओर फरार हो गए । बदमाशों ने इस पूरी वारदात को 2 मिनट में ही अंजाम दे दिया।

हाईवे पर हुई लूट की इस बड़ी घटना के बाद मौके पर एडीजी भानु भास्कर और डीआईजी कलानिधि नैथानी मौके पर पहुंच गए ।

एडीजी मेरठ भानु भास्कर ने बताया कि , हाइवे पर चावल व्यापारी से तीन बदमाशों ने 64 लाख रुपए लूट लिए । इस लूटकांड में बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस की 8 टीमों का गठन किया गया है। आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा। बदमाशों को पकड़ने के लिए दिल्ली , गाजियाबाद , बुलंदशहर सहित सभी जगह नाकाबंदी की गई है।

आपको बता दें कि हापुड़ में इसी दिल्ली-लखनऊ हाइवे  NH 09  पर 15 दिसंबर को 85 लाख रुपये की लूट हुई थी। लूट का वीडियो सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था । जिसमें अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट की घटना  को अंजाम दिया था। बदमाशों ने हापुड़ से एक चीनी व्यापारी के मुनीम का पीछा किया, जो लेन-देन के 85 लाख रुपए लेकर बाइक से लौट रहा था। बदमाशों ने मुनीम की बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया और रुपए लूटकर फरार हो गए थे । फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लूटे गए लगभग 70 लाख रुपए भी बरामद कर लिए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button