प्रत्येक भारतीय को अपनी सनातन परंपराओं करना चाहिए गर्व

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। शहर के कैराना रोड स्थित एक बारातघर में रविवार को महाराणा प्रताप, सरदार पटेल एवं शिवाजी बस्ती, शामली के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र के समक्ष सामूहिक पुष्पार्चन के साथ हुआ।
सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में कर्नल तेजिन्द्र पाल त्यागी, विशिष्ट अतिथि के रूप में वेदपाल सह प्रान्त सम्पर्क प्रमुख, आरएसएस तथा मुख्य अतिथि के रूप में ओमवीर शास्त्री मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आकाश गुप्ता एवं रमेश चन्द्रा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ओमवीर शास्त्री ने कहा कि प्रत्येक भारतीय को अपनी सनातन परंपराओं पर गर्व करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्य की विजय के लिए संघर्ष आवश्यक है और समाज को आत्मबल से सशक्त होना होगा। मुख्य वक्ता कर्नल तेजिन्द्र पाल त्यागी ने कहा कि संकट के समय में सामाजिक संगठनों ने सेवा कार्य किए हैं और वर्तमान समय में भी समाज को सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने जातिगत भेदभाव समाप्त कर एकजुट होकर संस्कृति संरक्षण की बात कही। विशिष्ट अतिथि वेदपाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना समाज में व्याप्त विभाजन को समाप्त कर समरसता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में विद्या भारती के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कारों से युक्त शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त किया जा रहा है। अमित बंसल ने कहा कि संगठन द्वारा देशभर में हिन्दू सम्मेलनों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है, उसी क्रम में शामली में यह सम्मेलन संपन्न हुआ। इस अवसर पर रामअवतार तायल, संजीव कुमार, निखिल ऐरन, अंकित गुप्ता, राहुल तायल, पंकज गुप्ता, अमित मित्तल, कपिल काम्बोज, सतीश तायल, रितेश जैन, मधुसूदन गौड मौजूद रहे।


