गाजियाबाद
हिरा पब्लिक स्कूल में 8वीं कक्षा के छात्रों को दी गई विदाई
सर्टिफिकेट व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : यमुनापार के मुस्तफाबाद स्थित हिरा पब्लिक स्कूल में 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधालय समिति द्वारा छात्र व छात्राओं को सर्टिफिकेट और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का माहौल खुशी और भावुकता से भरा रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के चेयरमैन हाजी अब्दुल जब्बार सैफी मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में अच्छी शिक्षा के साथ-साथ इंसानियत और नैतिक मूल्यों को भी अपने जीवन में अपनाना जरूरी है। उन्होंने विधार्थियों को माता-पिता और शिक्षकों की इज्जत करने और मेहनत से आगे बढ़ने की सलाह दी।
स्कूल की प्रिंसिपल नाजमा खातून ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे हमेशा जीवन में आगे बढ़ते रहें और सफलता हासिल करें।
समारोह में वाइस प्रिंसिपल राधिका सहित स्कूल के शिक्षक और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। बच्चों ने भी इस अवसर पर अपने विचार साझा किए और शायरी व नज़्मों के जरिए स्कूल के साथ बिताए पलों को याद किया। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
