शामली

धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि रविदास की जयंती 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। जिलेभर में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में संत रविदास मंदिरों में हवन-पूजन भंडारों का आयोजन किया। इस मौके पर विचार गोष्ठियों के माध्यम से संत रविदास के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। उनके जीवन आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। कई स्थानों से शोभायात्राऐं भी निकाली गई।
रविवार को शहर के टंकी रोड स्थित संत रविदास मंदिर में श्री गुरू रविदास समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में 649वीं जयंती पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके मुख्य यज्ञमान मंदिर समिति के अध्यक्ष सतेंद्र धीरयान, कंवरपाल जयंत व राजेश कुमार रहे। यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति प्रदान की। यज्ञ के बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक तेजेन्द्र निर्वाल, नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल व सभासद संदीप कुमार रहे। उन्होने कहा कि संत रविदास समाज सुधारक, महान कवि एवं दार्शनिक के रूप में विख्यात है। उनके विचार सम्पूर्ण मानव जगत का कल्याण करने वाले है। उन्होंने ऊंच-नीच की भावना तथा ईश्वर भक्ति के नाम पर किये जाने वाले विवाद को सारहीन तथा निरर्थक बताया और सबको परस्पर मिलजुल कर प्रेमपूर्वक रहने का उपदेश दिया। उन्होने सभी से आपसी भाईचारा कायम करने की अपील की। इस अवसर पर राजबहादुर, सभासद संदीप कुमार, नरेन्द्र कुमार ठेकेदार, देवेन्द्र कुमार, सतपाल, डा. राजेश कुमार, बीरपाल, गजेन्द्र निर्वालख्, श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे। इसके अलावा गांव खेडीकरमू स्थित रविदास मंदिर में संत रविदास जयंजी धूमधाम के साथ मनाई गई। सवेरे हवन यज्ञ हुआ। जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बाद में मंदिर समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज सुधार के लिए अनेकों झांकिया दिखाई गई। शोभायात्रा का अनेकों स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर लोकेन्द्र कुमार, सचिन कुमार, रोबिन, प्रेम प्रधान, तुषार, अनुज, संदीप कुमार, महात्मा चंद्र दास, गोली, डा. कृष्णपाल आदि मौजूद रहे। शहर के मौहल्ला पंसारियान में भी गुरू रविदास जयंती मनाई गई। कई स्थानों पर हवन पूजन के बाद प्रसाद भी वितरित किया गया। बनत से निकाली गई शोभायात्रा में निकाली गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button