खैरथल

मनरेंगा के नाम परिवर्तन को लेकर जिला कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन  

 राष्ट्रपति के नाम कलक्टर को सौंपा ज्ञापन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल : केंद्र की मोदी सरकार द्वारा मनरेगा के मूल स्वरूप में परिवर्तन कर योजना को कमजोर करने के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाये जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी, खैरथल तिजारा द्वारा मनरेगा दिवस के तहत धरना एवं विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव ने बताया आज प्रातः 11बजे जिला कलक्टर आफिस के सामने खैरथल मे धरना दिया गया और महामहिम राष्ट्रपति के नाम अति.जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया!इससे पूर्व धरना स्थल पर पूर्व मंत्री हेमसिंह भंडाना के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
  ज्ञापन में मनरेगा को किसी भी स्थिति में कानून के रूप में यथावत रखने,रोजगार की कानूनी गारंटी में किसी भी प्रकार की छेड़खानी नहीं करने, मजदूरों को समय पर मजदूरी एवं पर्याप्त कार्य दिवस सुनिश्चित किये जाने सहित मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने की मांग की हैं।
धरना प्रदर्शन में मनरेगा श्रमिकों ने भी भारी संख्या में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल, जिला सचिव फतेह मोहम्मद, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम अवतार चौधरी,यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पवन खटाना, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष देवेंद्र बिधूड़ी,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष इस्माइल खान,हर्षवर्धन खेरिया,मास्टर भरत चौधरी,पार्षद दौलत नागर,कांग्रेस जिला महासचिव खुर्शीद खान,बक्सानंद भारती,सुभाष यादव,मेहर दिन खान,अनिल रोहिल्ला,विक्रम यादव, केशव सिरोहीवाल,पंचायत समितिसदस्य रूपेश,पार्षद नारायणछंगाणी,रणसिंह नेहरा,बलवान चौधरी , अभिषेकहेडाऊ ,कपिल शर्मा,पुर्व जिला पार्षद शकील खान,एडवोकेट मुकेश सैनी,यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव रामनिवास प्रजापत,आसिफ खान,शकील बागोर,ओमवीर रहीसा, पार्षद अर्जुन ठाकुर,यूथ कांग्रेस जिला महासचिव अंतू गुर्जर,जिला सचिव शौकीन खान, आकीम खान,वसीम खान, सतीश यादव,वीरपाल,मेघवाल,पार्षद मनोज बुराडिया, रामचंद्र कामरेड,जीतू भारती,आसम खान,जाकिर खान,नागराज शर्मा,मजीद खान, रामदयाल यादव, शिमला देवी,गोमती देवी, आबिद खान, अनीता नवारिया,रवि सेन, गौरी शंकर,परवेज आलम,युसूफ खान,आरिफ खान,डॉक्टर शाहिद खान,अजहर शाह,अरबाज खान,मुस्तफा अरशद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button