आयुष विभाग में प्रशासनिक फेरबदल
प्रमुख सचिव रंजन कुमार ने डॉ. नारायण दास को आयुर्वेद सेवाओं के कार्यवाहक निदेशक नियुक्त किया
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
लखनऊ — उत्तर प्रदेश आयुष विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव। प्रमुख सचिव आयुष श्री रंजन कुमार ने डॉ. नारायण दास को कार्यवाहक निदेशक आयुर्वेद सेवाएं (Acting Director, Ayurvedic Services) नियुक्त किया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी महानिदेशक आयुष श्रीमती वी. चैत्रा (IAS) के पास थी। यह नियुक्ति विभागीय आदेश के तहत हुई है, जिसका उद्देश्य आयुर्वेदिक सेवाओं को और मजबूत करना तथा अस्पतालों, क्लीनिकों एवं अनुसंधान गतिविधियों का बेहतर संचालन सुनिश्चित करना है। डॉ. नारायण दास विभाग में वरिष्ठ चिकित्सक के रूप में कार्यरत हैं और अब आयुर्वेद से जुड़ी सभी परियोजनाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे।योगी सरकार आयुष को मुख्यधारा में लाने और ग्रामीण स्तर पर पारंपरिक चिकित्सा को बढ़ावा देने पर फोकस कर रही है। यह कदम उसी दिशा में एक प्रयास माना जा रहा है। आधिकारिक अधिसूचना जल्द जारी होने की संभावना है।



