नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना गांव में एक किसान से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। झिंझाना पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़ित किसान इसरार पुत्र रसीद निवासी चौसाना की शिकायत पर की है।इसरार ने अपनी शिकायत में बताया कि चौसाना गांव में उसकी खेती की जमीन है। इस जमीन के पास ही खलील पुत्र आजम, तेवर पुत्र खलील और जाननी उर्फ इरफान पुत्र खलील के मकान हैं। जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।
इसरार के अनुसार, करीब आठ दिन पहले आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौच और मारपीट की थी। हाल ही में जब वह अपने खेत पर जा रहा था, तब दोबारा उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
इसरार ने अपनी तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस जांचकर्ता अधिकारी संदीप यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच कर रही है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


