खैरथल

रैणागिरी धाम का वार्षिकोत्सव 

रक्तदान शिविर, लख्खी मेला, भण्डारा और कुश्ती कामड़ा मुख्य आकर्षण रहेंगे। 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

खैरथल-तिजारा : मुण्डावर ब्लॉक के रैणागिरी स्थित रैणागिरी धाम का 155 वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा समिति के अनुसार 5 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी के साथ श्रद्धालुओं और आमजन के लिए नेत्र जांच और निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर भी लगेगा। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को डोनर कार्ड और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। रात्रि जागरण का भी आयोजन होगा, जिसमें भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए जाएंगे।

*6 फरवरी को लख्खी मेला,भण्डारा,  कुश्ती दंगल

6 फरवरी को आश्रम परिसर में लख्खी मेला और भंडारे का आयोजन होगा। मेले का मुख्य आकर्षण सायंकाल आयोजित होने वाला कुश्ती दंगल रहेगा। इस दंगल में क्षेत्रीय और नामी पहलवानों के बीच मुकाबले होंगे। आश्रम समिति ने कुश्ती कामड़ा के लिए 31,000 रुपये की राशि निर्धारित की है।

सभी कार्यक्रम श्रीमद् जगद्गुरु बेनामी द्वाराचार्य बालकादेवाचार्य महाराज के सान्निध्य में संपन्न होंगे। आश्रम समिति ने क्षेत्रवासियों से रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देने तथा धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करने की अपील की है। आयोजनों को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

रैणागिरी धाम शीतलदास महाराज की सिद्ध पीठ है, जो बेनामी संप्रदाय से संबद्ध एक प्राचीन तीर्थस्थल है। यह धाम अपनी सिद्ध परंपराओं और आध्यात्मिक ऊर्जा के लिए जाना जाता है।  बेनामी जगद्गुरु स्वामी बालकादेवाचार्य जी महाराज ने श्रद्धालुओं से वार्षिक उत्सव मे आकर मेले की शोभा बढ़ाने की अपील की है यह जानकारी डां अनुराग शर्मा खैरथल ने दी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button