गोड्डा

नहर एवं सड़क से संबंधित विभिन्न मामलों को लेकर  उपायुक्त ने अदानी पावर प्लांट का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : आज दिनांक 03 फरवरी 2026 को नहर एवं सड़क से संबंधित विभिन्न मामलों को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा अंजली यादव के द्वारा अदानी पावर प्लांट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पावर प्लांट परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में नहरों की स्थिति, जल प्रवाह, सड़क निर्माण कार्यों तथा आवागमन से जुड़ी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने नहर से संबंधित लंबित समस्याओं, जल निकासी, सिंचाई व्यवस्था एवं स्थानीय ग्रामीणों को हो रही असुविधाओं की जानकारी ली। संबंधित पदाधिकारियों एवं अदानी पावर प्लांट प्रबंधन को निर्देश दिया गया कि नहर से जुड़े सभी मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों एवं आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके साथ ही सड़क से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सड़क की गुणवत्ता, चौड़ाई, मरम्मति कार्य एवं भारी वाहनों के आवागमन से उत्पन्न समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पावर प्लांट से जुड़ी सड़कों को सुचारु, सुरक्षित एवं मानक के अनुरूप रखा जाए, ताकि स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्लांट से जुड़े परिवहन कार्यों में भी कोई बाधा उत्पन्न न हो। उपायुक्त ने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ स्थानीय जनसमस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों एवं अदानी पावर प्लांट प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता , गोड्डा प्रेमलता मुर्मू,अनुमंडल पदाधिकारी , गोड्डा वैद्यनाथ उरांव ,संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी, अभियंता, अदानी पावर प्लांट के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button