गाजियाबाद
बोर्ड परीक्षार्थियों के प्रोत्साहन हेतु गुलाब वाटिका पार्षद अंकुश जैन मिंकू की अनूठी पहल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : नगर पालिका परिषद लोनी के वार्ड नं 41 गुलाब वाटिका से पार्षद अंकुश जैन मिंकू ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं में कक्षा 10वीं एवं 12वीं को लेकर विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने और उन्हें प्रोत्साहित करने हेतु एक सराहनीय घोषणा की है।
पार्षद अंकुश जैन मिंकू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि वर्तमान समय में छात्र देश का भविष्य हैं और उनकी शिक्षा में सहयोग करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अपने वार्ड के सभी विद्यार्थियों से अपील की कि वे पूरी लगन, ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करें और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करें।
उन्होंने कहा, यदि किसी भी छात्र को पढ़ाई या किसी अन्य विषय को लेकर कोई भी परेशानी आ रही है, तो वे मुझे अपने अभिभावक के रूप में बेझिझक अवगत करा सकते हैं। मैं हर संभव सहायता के लिए तैयार हूं।
इस अवसर पर पार्षद अंकुश जैन मिंकू ने घोषणा की कि
वार्ड नं 41 के जो छात्र/छात्राएं कक्षा 12वीं में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें मेरी ओर से निःशुल्क लैपटॉप प्रदान किया जाएगा।
10वी कक्षा के छात्र-छात्रा जो 95% अंक लायेंगे उन्हें हम एक किट देंगे जिसमे एक टेब भी दिया जायेगा़।
उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल पुरस्कार देना नहीं, बल्कि बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाना है।
अंत में उन्होंने सभी अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को सकारात्मक माहौल दें, उन्हें मानसिक रूप से मजबूत रखें और शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
यह पहल क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है और स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सराहना की जा रही है


