सिंगरौली

नगरीय क्षेत्र में संचालित सकल्प से समाधान अभियान की नगर निगम आयुक्त ने की समीक्षा

अभियान के दौरान जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ उठाये नगरवासी :-आयुक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली : नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त सविता प्रधान ने संकल्प से समाधान अभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्र में अभियान का चरणबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि अभियान के तहत अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियो को लाभान्वित किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे।
आयुक्त श्रीमती प्रधान ने निर्देश दिए कि नगर निगम के समस्त वार्डो में निर्धारित तिथियो के अनुसार शिविर आयोजित कर हितग्राहियों को उनके पात्रता अनुसार शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ के लाभ से लाभान्वित कराये।
इसी दौरान उपायुक्त वैश्य द्वारा वार्ड प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अभियान के दौरान वे नो ड्यूज प्रमाण पत्र , पीएम स्वनिधि योजना, ट्रेड लाइसेंस जारी करना, जहां तकनीकी रूप से साध्य हो वहां नवीन नल कनेक्शन हेतु मांग-पत्र प्रदाय मांग-पत्र अनुसार राशि जमा करने पर नवीन नल कनेक्शन प्रदान करना ,नगरीय क्षेत्रों में हैंडपंप एवं ट्यूबवेल का सुधार ,भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र जारी करना, जहां तकनीकी रूप से साध्य हो वहां नवीन सीवर कनेक्शन प्रदाय करना, भवन निर्माण हेतु स्वीकृति आदेश जारी करना (आवासीय), अविवादित संपत्ति का नामांतरण (मृत्यु प्रकरण) ,भवन अनुज्ञा का कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र विकास अनुज्ञा हेतु समय-सीमा का विस्तार फायर एन.ओ.सी. अस्थायी, नवीनीकरण जैसे योजनाओ के अधिक से अधिक आवदेन समस्त नागरिकों से प्राप्त करें। नगरवासी अपने संबंधित वार्ड प्रभारियो से सम्पर्क कर उपरोक्त सेवाओं से सम्बन्धित आवदेन दे सकते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button