ललितपुर
निकाली गयी शोभायात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। कस्बा जाखलौन के ग्रामीण क्षेत्रों में संत रविदास जयंती परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। संत रविदास के चित्रों के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। कई गांवों में लोगों ने शराब और कुरीतियों को त्यागने का संकल्प लिया। ग्राम मैकुवा में सुबह सभी लोगों ने रविदासजी के चित्र का पूजन कर उनकी पूजा अर्चना की। दोपहर बाद डीजे के साथ पूरे गांवों में शोभा यात्रा निकाली गई। डीजे पर भजनों के साथ लोग थिरकते नजर आए।उनके सभी भक्तों ने जयंती के अवसर पर शराब जुआ जैसी कुरीतियों को त्यागने और अपने बच्चों को शिक्षित बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सीताराम, ऊदल, अरविंद, दयाराम, पहलवान, गोविंदराम, कैलाश सहित बड़ी संख्या में महिलाओं बच्चों ने भाग लिया।



