खैरथल

पूर्व केबिनेट मंत्री हेमसिंह भड़ाना के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे सचिन पायलट 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 खैरथल :  पूर्व कैबिनेट मंत्री हेमसिंह भड़ाना के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट और सांसद मुरारीलाल मीणा, विधायक मनीष यादव, पूर्व विधायक जी आर खटाना, पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर, खैरथल तिजारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव, किशनगढ़ बास विधायक प्रतिनिधि नवीन खैरिया, तिजारा पूर्व प्रधान दयाराम चावड़ा आज शाम 8:30 बजे शोक संवेदना प्रकट करने उनके पैतृक गांव भगेरी पहुंचे ।
सभी कांग्रेस नेतागण दिवंगत नेता हेमसिंह भड़ाना के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हेमसिंह भड़ाना के सार्वजनिक जीवन व राजनीतिक योगदान को याद किया । क्षेत्र में उनके निधन से शोक की लहर है और बड़ी संख्या में समर्थक व शुभचिंतक श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button