ललितपुर
सीएससी से संचालित आधार सेवा केंद्र पर कराए आधार से संबंधित समस्याओं का समाधान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। इलेक्ट्रानिकी एवम सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की अधिकृत संस्था सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लि. द्वारा जनपद स्तर पर नई तहसील परिसर में सदनशाह रोड सिविल लाइन ललितपुर स्थापित आधार सेवा केन्द्र के माध्यम से आप बच्चो के नए आधार बनवाने के अलावा अपने आधार में बायोमेट्रिक अपडेट, नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर अपडेट इत्यादि करा सकते है। यह आधार सेवा केंद्र सप्ताह के सातों दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुलता है। नए आधार निशुल्क बनाने के साथ साथ डेमोग्राफिक और वायोमेट्रिक अपडेट का भी शुल्क द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही लिया जाता है ढ्ढ इस प्रकार इस आधार सेवा केंद्र के माध्यम से लोग अपनी आधार से संबंधित समस्याओं के समाधान सुविधा जनक तरीके से करा सकते है।



