बरेली
पुलिस अधीक्षक यातायात ने किया यातायात कार्यालय का निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : पुलिस अधीक्षक यातायात मोहम्मद अकमल खान ने यातायात कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया।पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा दस्तावेजो के रख रखाव व कार्यालय के साफ सफाई साथ ही ड्यूटी में पारदर्शिता रखने हेतु यातायात निरीक्षक को निर्देशित किया गया।निरीक्षण के दौरान यातायात निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह,यातायात निरीक्षक रणजीत सिंह व यातायात उपनिरीक्षक मनीष कुमार दुबे उपस्थित रहे।




