शामली

पाकिस्तानी नंबर से धमकी, साइबर पुलिस से की शिकायत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना निवासी युवक को पाकिस्तानी मोबाइल नंबर से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में भय और दहशत का माहौल है। गांव सुन्ना निवासी युवक अभय पुत्र रविचंद्र  ने बताया कि विगत 27 जनवरी की सुबह करीब 11:05 बजे पीडित के मोबाइल पर एक अज्ञात विदेशी नंबर +923097821960 से कॉल आया। कॉल उठाते ही दूसरी ओर से अज्ञात व्यक्ति ने अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए पहले बदतमीजी की और फिर अभय हुड्डा तथा उनके पूरे परिवार को जान से मारने की सीधी धमकी दे डाली। धमकी भरे शब्दों से परिवार गहरे मानसिक दबाव में आ गया।पीड़ित अभय हुड्डा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को साइबर सेल और  पुलिस प्रशासन को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। उन्होंने शिकायत में बताया कि कॉल करने वाला नंबर पाकिस्तान के कंट्री कोड से जुड़ा हुआ है, जिससे किसी सीमा पार से संचालित साजिश या संदिग्ध गतिविधि की आशंका जताई जा रही है।युवक ने पुलिस को धमकी भरे कॉल से जुड़े सभी साक्ष्य और स्क्रीनशॉट उपलब्ध कराए हैं। साइबर सेल पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button