हापुड़

घर में घुसकर महिला की गला रेतकर हत्या …

पति पर हत्या का शक...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

पुलिस जांच में जुटी…

हापुड – बहादुरगढ़ में घर में सो रही महिला की गला काटकर हत्या । घटना की सूचना पति ने पुलिस को दी। अज्ञात बदमाशों ने महिला की  गर्दन काटकर उतारा मौत के घाट । पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी । हापुड के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र का मामला ।

यूपी के  हापुड़ से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर रुस्तमपुर गांव में 40 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान रीता शर्मा के रूप में हुई है, जो अपने पति राहुल शर्मा के साथ रहती थी। दंपति का इकलौता बेटा मेरठ में अपने दादा के पास रहता है।
पुलिस के मुताबिक, राहुल शर्मा ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे वह बाइक से गांव नानई गया था, इसके बाद चांदपुर चला गया। मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब वह घर लौटा तो मुख्य गेट खुला मिला।घर के अंदर जाकर देखा तो पत्नी रीता का शव बेड पर खून से लथपथ पड़ा था। महिला की गर्दन और चेहरे पर चाकू से कई वार किए गए थे। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने पति पर संदेह जताया है।

एसपी हापुड़ कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि , थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में एक महिला की हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मृतका के परिजनों द्वारा पति पर संदेह व्यक्त किया गया है। मामले के शीघ्र अनावरण के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button