भरत पुर

बयाना: वन विभाग और रेवेन्यू भूमि विवाद में उलझी पुलिस, अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर – बयाना के थाना सदर क्षेत्र के गांव नया नगला में राज्य वृक्ष खेजड़ी सहित 159 पेड़ों की अवैध कटाई का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। दो हेक्टेयर भूमि पर हुए इस बड़े पैमाने के कटान के बावजूद पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वन विभाग की ओर से 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी, लेकिन जमीन के स्वामित्व को लेकर वन विभाग और रेवेन्यू विभाग के बीच विवाद सामने आ गया है।

पुलिस का कहना है कि जमीन वन विभाग की है या रेवेन्यू बोर्ड की, इसका स्पष्ट निर्णय जॉइंट सर्वे के बाद ही हो पाएगा। वहीं गांव के लोग इस भूमि को अपनी खेती की जमीन बता रहे हैं और वन विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।

इस मामले में कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने आठ आरा मशीनों को सीज किया है। साथ ही अवैध कटाई रोकने में लापरवाही बरतने के आरोप में दो वनकर्मियों को निलंबित किया गया है, जबकि एक रेंजर हरभान सिह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पूरे मामले की जांच एसीएफ सुरेश चौधरी भरतपुर को सौंपी गई है, जिन्हें एक सप्ताह में रिपोर्ट देनी है।

पुलिस का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button