ललितपुर

बेतवन्ती बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम जैरवारा में रहने वाले दौलत राम पुत्र बहोरे रजक ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। बताया कि 3 फरवरी को उसका भाई भैय्यन, भाभी फूलाबाई व भतीजा रतिराम मोटर साइकिल संख्या यू.पी.94 ए.एच. 0621 स्पेलेण्डर प्लस लेकर बबीना से तालबेहट आ रहे थे। वह जैसे ही टेकरी कट हाई-वे पर पहुंचे तो सामने से आ रही बस नं. यू.पी.93 बी.टी. 9989 वेतवन्ती के चालक ने तेजी व लापरवाही से बस चलाते हुये उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसके भाई, भाभी व भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गये व बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को झांसी रेफर कर दिया गया, जहां उसके भाई भैय्यन को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं भाभी व भतीजे का उपचार चल रहा है। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125 (बी), 106 (1) व 324 (2) के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button