खैरथल

क्षारसूत्र विधि द्वारा चिकित्सा हेतु 

निःशुल्क चिकित्सा शिविर 6 फरवरी से 15 फरवरी तक वल्लभग्राम मे होगा आयोजीत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल  । राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से अर्श-भगन्दर (बवासीर-फिस्टुला) की क्षारसूत्र विधि द्वारा चिकित्सा हेतु निःशुल्क चिकित्सा शिविर स्वामी लीलाशाह महाराज की कुटिया वल्लभग्राम पर 6 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है।
 आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. कर्ण सिंह दहिया ने बताया कि शिविर में क्षार सूत्र विधि से चिकित्सा के लिये निदेशालय आयुर्वेद विभाग द्वारा  के क्षारसूत्र विशेषज्ञो की सेवाये उपलब्ध करवायी जायेगी।
 जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने  निःशुल्क क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर से संबंधित नवीनतम गतिविधियों के बारे में विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर, शिविर में अधिकाधिक रोगियों को लाभान्वित करने तथा शिविर संबंधी समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिये।
 शिविर में ओपीडी व अन्य सेवाओं के लिये जिले के विशेषज्ञ चिकित्साधिकारियों एव नर्सिंग स्टॉफ की ड्यूटी लगा दी गई है। शिविर को सफल बनाने के लिये मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
 शिविर प्रभारी डॉ. अजीत सिंह बाल्याण  ने बताया कि क्षारसूत्र चिकित्सा शिविर दस दिवसीय होगा 6 फरवरी से 15 फरवरी  2026 तक  को रोगियों की आवश्यक जांचे कर भर्ती किया जायेगा। उसके बाद आगामी दिवसों में भर्ती रोगियों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा क्षारसूत्र (आयुर्वेदिक औषधियों से बने धागे द्वारा) चिकित्सा की जायेगी। रोगियों के लिये पथ्य, रहने की व्यवस्था एवं औषधियाँ निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button