गाजियाबाद

यूपी में अप्रैल–जुलाई के बीच होंगे पंचायत चुनाव

मंत्री ओमप्रकाश राजभर बोले – तैयारियां पूरी, 28 फरवरी को आएगी वोटर लिस्ट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी : वाराणसी उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पंचायत चुनाव समय पर कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। चुनाव अप्रैल से जुलाई के बीच कराए जाएंगे।
मंत्री राजभर ने बताया कि बैलेट पेपर जिलों में पहुंचने शुरू हो गए हैं और चुनावी प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी को मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी, जिससे चुनावी गतिविधियां और तेज हो जाएंगी।
वाराणसी दौरे पर पहुंचे मंत्री ने अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा भी की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
गौरतलब है कि पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं और संभावित प्रत्याशी भी सक्रिय हो गए हैं। अब वोटर लिस्ट जारी होने के बाद चुनावी माहौल और गर्म होने की संभावना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button