ललितपुर
उ.नि. राहुल कुमार निलम्बित
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। आईजीआरएस से प्राप्त शिकायती पत्र के निस्तारण में पुरानी फोटो पोर्टल पर अपलोड कर देने के मामले को पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने गंभीरता से लिया है। देर रात एसपी ने थाना बार में तैनात उप निरीक्षक राहुल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुये विभागीय कार्यवाही प्रचलित करने के आदेश जारी किये है।



