भरत पुर

गला रेतकर महिला की हत्या ,पैर काट लूटे जेवर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर :  संभाग के सवाई माधोपुर जिले के बौंली क्षेत्र में कोड्याई गांव के जंगल में बकरियां चराने गई बुजुर्ग महिला कमला देवी पत्नी रामनिवास मीणा की चांदी के कड़ों के लिए बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने पहले बुजुर्ग महिला का गला काटा और उसके बाद दोनों पैर काटकर अलग कर दिए। लुटेरे, बुजुर्ग महिला के पैरों से ढाई किलो चांदी के कड़े, कान से सोने के कुंडल एवं नथ लेकर फरार हो गए। जंगल से गुजर रहे ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बुजुर्ग महिला के पोते विकास ने बताया कि दादी की हत्या की गई है। लुटेरे 25 ग्राम वजनी चांदी की चेन, ढाई किलो चांदी के कड़े, सोने का जंतर, सोने के कुंडल एवं नथ करीब पांच तोला के गहने लूटकर ले गए हैं। जंगल में बुजुर्ग महिला के कटे हुए पैर के टुकड़े भी मिले है। पुलिस के अनुसार लुटेरों ने बुजुर्ग महिला की जंगल में गला रेतकर हत्या करने के बाद दोनों पैर काट कर चांदी के कड़े निकाल लिए है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button