बागपत

02 से 14 फरवरी तक चलने वाली एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप में बागपत की बेटी वंशिका चौधरी का शानदार प्रदर्शन

व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक, टीम इवेंट में स्वर्ण जीतकर बढ़ाया जिले का मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बागपत। नई दिल्ली में 02 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक आयोजित एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप में जनपद बागपत की प्रतिभाशाली निशानेबाज वंशिका चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और जिले का नाम रोशन किया है। दादी चंद्रो शूटिंग रेंज की होनहार शूटर वंशिका ने व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक (सिल्वर मेडल) हासिल किया, वहीं टीम इवेंट में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतकर भारत को गौरवान्वित किया।
वंशिका की इस उपलब्धि से पूरे बागपत जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। खेल प्रेमियों, कोचों, परिजनों और क्षेत्रवासियों ने उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रशिक्षकों ने बताया कि वंशिका की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है और वे आगे भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगी।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि वंशिका चौधरी की यह सफलता जिले की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उनकी इस जीत से बागपत का नाम पूरे देश में गर्व के साथ लिया जा रहा है।
पूरे बागपत की ओर से वंशिका चौधरी को बहुत-बहुत बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button