बरेली

विशेष रोल प्रेक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने एस.आई.आर की वीडियो कॉनफ्रेसिंग के माध्यम से करी समीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । जनपद हेतु नामित विशेष रोल प्रेक्षक संजय कुमार अग्रवाल आई.ए.एस ने एस.आई.आर की वीडियो कॉनफ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई।
 जिसमें दावे और आपत्तियों, नो मैपिंग नोटिस तथा सवहपबंस  logical Dispcrepancy  वाले मतदाताओं के नोटिस के साथ डाउनलोडिंग एवं प्रिंन्टिग से सम्बन्धित बिन्दुओं पर जिलाधिकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं समस्त जनपद के  समस्त 09 निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 की निर्धारित समय सारणी के अनुसार कार्य पूर्ण किये जाने हेतु निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के संबंध में पी.पी.टी. के माध्यम से विशेष रोल प्रेक्षक को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 से सम्बन्धित जनपद की पूर्ण जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि जनपद बरेली में कुल 9 विधानसभाओं में 04 नवम्बर 2025 से एस.आई.आर का कार्य प्रारम्भ हो चुका है।
उन्होंने कहा कि एस.आई.आर प्रक्रिया के दौरान राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्षों व पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई ! मानोबल को बढाने व प्रोत्साहित करने हेतु जनपद स्तर व सभी विधानसभाओं के स्तर पर अच्छा कार्य करने वाले बी.एल.ओ/सुपरवाइजर को पुरस्कृत किया गया।
उन्होने बताया कि जनपद की समस्त विधानसभाओं को मिलाकर कुल 8.20 प्रतिशत नो मैपिंग की है। जिसके सापेक्ष कुल 220711 मतदाताओं को नोटिस जारी करने की प्रकिया प्रचलित है जिसके लिए एडिश्नल ए.ई.आर.ओं के रुप में 88 अधिकारियों की तैनाती की गई है। सभी बी.एल.ओ, सुपरवाइजर एवं ए.ई.आर.ओ को उक्त प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा चुका है साथ ही बी.एल.ओ एप के माध्यम से फार्म 06 फीड करने का गहन प्रशिक्षण दिया जा चुका है। ई.आर.ओ/ ए.ई.आर.ओ को प्रत्येक सुनवाई हेतु अधिकतम 150 मतदाताओं के नोटिस निर्गत किये जा रहे हैं जिनमें न्यूनतम एक सप्ताह का समय दिया जा रहा है। समस्त ए.ई.आर.ओ/सुपरवाइजर/बी.एल.ओ को प्रशिक्षित किया जा चुका है कि मतदाता के जन्मतिथि के आधार पर कौन कौन से दस्तावेज अपेक्षित होंगे।
उक्त वीडियो कॉनफ्रेसिंग में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित समस्त ई.आर.ओ व ए.ई.आर.ओगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button