खैरथल

खैरथल में 8 फरवरी को आयोजित होगा विराट हिंदू सम्मेलन

2 बस्तियों में मचेगा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का धमाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल : देशभर में हो रहे विराट हिंदू सम्मेलनों की कड़ी में 8 फ़रवरी 2026 को खैरथल मे 2 बस्तियों में विराट हिंदू सम्मेलनों का आयोजन होने जा रहा है। दोनो बस्तियों में कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा।
आजाद बस्ती – कार्यक्रम संयोजक भारतभूषण गुलयानी व अध्यक्ष बस्ती राम यादव ने बताया वार्ड 22,श्याम जागरण स्थल जसौरिया कालोनी में प्रात: 10 बजे शुरू होगा कार्यक्रम मे समरसता यज्ञ, वीरमाता सम्मान समारोह एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम रहने वाले है ।
⁠विवेकानन्द बस्ती -विवेकानंद बस्ती पुरानी मंडी सभास्थल पर कार्यक्रम दोपहर दो बजे से शुरू होकर 4 बजे तक सम्मेलन होगा 5 बजे प्रसाद वितरण होगा है जिसमे मंच के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति नाट्य प्रस्तुती एवं भारत माता आरती मुख्य आकर्षण का केंद्र रहने वाले है । प्रतिभावान बच्चों और प्रतियोगी परीक्षाओं मे सफल रहे युवाओ का सम्मान किया जाएगा
सभी कार्यक्रमो में संत समाज एवं हिंदू समाज के प्रबुद्ध जनों की गरिमामय उपस्थिति रहेगी अतः समस्त सनातनी हिन्दू समाज के सभी लोगों से विनम्र निवेदन है कि सभी इस कार्यक्रम में पहुँचे ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button