पाकुड़

ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा ने हावड़ा मंडल की पीएनएम बैठक में उठाए कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दे

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
ईस्टर्न रेलवे हावड़ा मंडल की वर्ष 2026 की प्रथम त्रैमासिक पीएनएम (परमानेंट नेगोशिएटिंग मशीनरी) बैठक में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन, पाकुड़ शाखा ने सक्रिय भागीदारी निभाई। पाकुड़ शाखा की ओर से शाखा अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे एवं शाखा सचिव श्री संजय कुमार ओझा ने प्रतिनिधित्व किया। यह बैठक 4 से 5 फरवरी 2026 तक हावड़ा मंडल कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में पाकुड़, अजीमगंज, कटवा, रामपुरहाट, बर्दवान, बैंडल एवं हावड़ा सहित विभिन्न शाखाओं के यूनियन प्रतिनिधियों, केंद्रीय प्रतिनिधियों, मंडल रेल प्रबंधक हावड़ा एवं वरिष्ठ मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ कर्मचारियों के कल्याण एवं रेलवे में व्यवस्थागत सुधार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पाकुड़ शाखा द्वारा पूर्व में उठाई गई मांगों पर गंभीर विमर्श हुआ। विद्युत विभाग (सामान्य) के कर्मचारियों को पोषाक भत्ता प्रदान करने पर वरिष्ठ कार्मिक पदाधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता द्वारा स्वीकृति दी गई। वहीं टीआरडी विभाग के टावर वैगन ड्राइवर, जो 2400 ग्रेड पे में कार्यरत हैं, उन्हें प्रथम श्रेणी पास देने के संबंध में अंतिम निर्णय लिया गया, जिसके लिए केवल क्षेत्रीय मुख्यालय कोलकाता से औपचारिक आदेश आना शेष है। इसके अतिरिक्त पाकुड़ शाखा अंतर्गत नलहटी, चतरा एवं राजग्राम स्टेशनों पर कार्यरत प्वाइंट्समैन की ड्यूटी अवधि को 12 घंटे से घटाकर 8 घंटे करने के निर्णय को अंतिम रूप दिया गया। इस संबंध में स्वीकृति हेतु मुख्य कार्मिक पदाधिकारी, कोलकाता को पत्र भेजा गया है। उम्मीद जताई गई है कि आगामी एक माह के भीतर नई ड्यूटी रोस्टर लागू कर दी जाएगी। बैठक को कर्मचारियों के हित में सकारात्मक एवं उपलब्धिपूर्ण बताया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button