मथुरा
कोसीकलां में निर्माणाधीन नाले की पुलिया से नीचे लटकी कार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। कोसीकलां में अग्रसेन मार्ग पर पोस्ट ऑफिस के समीप नाले की पुलिया का निर्माण चल रहा है। बैरिकेडिंग न होने की वजह से एक कार अनियंत्रित होकर नाले में लटक गई। गनीमत रही कि उसमें सवार युवकों के चोट नहीं आई। अग्रसेन मार्ग पर निर्माणाधीन नाले की पुलिया में कार लटक गई। पांच फीट गहरा है। कार में फंसे युवकों के शोर को सुनकर आसपास के लोग दौड़े और युवकों को कार से बाहर निकाला। लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन नाले की पुलिया पर ठेकेदार ने ने कोई संकेतांक नही लगा रखा है। बाद में क्रेन की मदद से कार को निकाला गया। इससे पूर्व भी एक कार नाले में गिर गई थी। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद पालिका के अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। डिप्टी कलेक्टर/ईओ अखिलेश कुमार ने ऐसे किसी भी मामले की जानकारी से इंकार किया है।



