रामपुर शाहबाद
गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली और कंटेनर की आमने-सामने से भिड़त चालक घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। मिली जानकारी के अनुसार शाहाबाद थाना क्षेत्र के शाहपुर देव निवासी भूरे अपनी ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना भरकर शाहबाद राणा शुगर मिल जा रहा था सैफनी थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी उमर पंजाब से कंटेनर में कुछ माल लेकर बिहार जा रहा था शाहबाद बिलारी स्टेट हाईवे पर चौधराना मंदिर के पास ट्रैक्टर और कंटेनर की जोरदार टक्कर हो गई और दोनों ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की जानकारी पुलिस को मिली मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी शाहबाद पहुंचाया डॉक्टरो ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और दोनों की हालत को गंभीर देखते हैं हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



