बेतुल
बैतूल पीईएफआई नेशनल अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ. यजवेंद्र सिंह राजपूत
न्यू दिल्ली में मिला 8वां नेशनल अवार्ड

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। जिले के लिए गौरव का विषय है कि ग्राम जोड़क्या निवासी श्याम सिंह राजपूत के पुत्र डॉ. यजवेंद्र सिंह राजपूत को शारीरिक शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए न्यू दिल्ली में आयोजित समारोह में 8वें फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पीईएफआई) नेशनल अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। डॉ. यजवेंद्र सिंह राजपूत वर्तमान में रानी लक्ष्मी बाई शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपी) ग्वालियर में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व भारत सरकार द्वारा उनका चयन इंग्लैंड के यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम में आयोजित कार्यशाला के लिए किया गया था। सितंबर माह में उन्होंने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला एवं संगोष्ठी में भी भाग लिया। खेल क्षेत्र में भी उन्होंने उपलब्धि हासिल करते हुए चेन्नई में आयोजित स्क्वैश लेवल-2 कोच प्रमाणपत्र प्राप्त किया, जिसके आधार पर वे राष्ट्रीय कोच की योग्यता रखते हैं।
इस उपलब्धि पर हेमंत चंद दुबे, रमेश भाटिया, लल्ली वर्मा, नरेंद्र ठाकुर, धर्मेंद्र पवार, पूजा कुरील, सारिक खान, राधेलाल बनखेड़े सहित अन्य जनों ने डॉ. यजवेंद्र सिंह राजपूत को बधाई प्रेषित की।



