गोड्डा
गोड्डा नगर परिषद निर्वाचन 2026 / दो अभ्यर्थियों ने अभ्यर्थिता वापस लिया
अब मैदान में बचे 11 उम्मीदवार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। गोड्डा नगर परिषद निर्वाचन 2026 में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के बाद दो अभ्यर्थियों ने नामांकन वापसी के दिन अपनी अभ्यर्थिता वापस ले ली है। इनमें मो० अंजुम अख्तर, और सोनी परवीन नें अपना नामांकन ले वापस लिया है। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के कार्यालय से मीडिया को जानकारी दी गई है। जानकारी में बताया गया कि अब कुल 11 उम्मीदवारों को नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए दिनांक 07 फरवरी को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। नामांकन स्वीकृत करने वालों में कामरान असर्फी, सुशील रमानी, राजेश कुमार साह, जितेन्द्र कुमार, प्रभु दयाल पंडित, नरेन्द्र कुमार नारायण, प्रखर कुमार, विनोद कुमार, अनिल साह, मो० मुस्तकीम और विशाल कुमार मंडल शामिल है।



