असम

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहतकर असम के दरंग जिले में उपस्थित ।

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

असम : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहतकर ने गुरुवार को असम के दरंग जिले के मंगलदई में कई कार्यक्रमों में भाग लिया। सबसे पहले उन्होंने मंगलदई नाट्य मंदिर में आयोजित “शी इज ए चेंज मेकर” शीर्षक वाले कार्यशाला में पंचायतों की निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में दरंग-उदालगुड़ी लोकसभा क्षेत्र के सांसद दिलीप सैकिया उपस्थित होकर भाषण में कहा कि हमारे समाज में आइ मातृयो की भूमिका अपरिसीम है और वे समाज परिवर्तन कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के बारे में अवगत हो जाना महिलाओं के लिए आवश्यक है और उन्हें इस बारे में बताने के लिए महिला आयोग ने विभिन्न कदम उठाए हैं। सांसद ने महिलाओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। नाट्य मंदिर के कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहतकर ने भाषण देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि होने पर बहुत आवश्यक शिक्षा की जरूरत होती है कि काम कैसे करना चाहिए। जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देना जरूरी है, इसलिए महिला आयोग ने एनोडरन के कार्यक्रम हाथ में लिए हैं। पंचायत प्रतिनिधियों को ग्रामीण विकास के लिए सरकार द्वारा लिए गए विभिन्न योजनाओं के कार्यों तथा लाभों को जानना चाहिए ताकि गांव का विकास तेज गति से हो। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन आदि सरकारी योजनाओं के माध्यम से गांव कैसे उन्नति होगा, इस बारे में बताया। पंचायतों की निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने समाज में बाल विवाह रोकना, निर्वाचन में उचित मतदाता भागीदारी आदि विषयों में जागरूकता लाने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के कारण ग्रहण की गई विभिन्न योजनाओं के जरिए महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं और स्वयं को भरण पोषण करने में सक्षम हो गई हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की अतिरिक्त सचिव बी. राधिका चक्रवर्ती ने महिलाओं को संबोधित कर भाषण दिया। दरंग जिले की जिला आयुक्त पूबाली गोहांई ने स्वागत भाषण भाषण दिया। उक्त कार्यक्रम में मंगलदई क्षेत्र के विधायक बसंत दास, असम राज्य मत्स्य विकास निगम के अध्यक्ष गुरुज्योति दास, जिला परिषद की सभानेत्री शेवाली गोस्वामी कलिता, मंगलदई नगर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रताप बरदलोई, मंगलदाई पौरसभा की पौरसभाध्यक्ष निर्मली देवी शर्मा, खारुपेटिया पौरसभा की पौरसभाध्यक्ष कृष्णा साहा, समाजसेवी मुकुंद डेका, कमलेश्वर बरुआ प्रमुख गण्यमान्य विशिष्ट व्यक्तियों तथा पंचायतों की निर्वाचित महिला प्रतिनिधियां उपस्थित रहीं। इसके बाद मंगलदई स्थित जिला पुस्तक भवन प्रेक्षागृह में महिला हिताधिकारियों के साथ राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहतकर ने विचार-विमर्श किया। सरकारी विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के जरिए महिलाएं कैसे लाभान्वित हुई हैं, इस बारे में कई महिलाएं हिताधिकारियों ने अध्यक्ष को अवगत कराया। हिताधिकारियों ने मुद्रा लोन, आयुष्मान भारत, अरुणोदय, महिला उद्यमिता योजना, जीविका सखी, स्वयं सहायता गट आदि के जरिए उपकृत होने का उल्लेख किया। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिलाओं की सफलता पर बधाई दी और विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के जरिए आगे बढ़ने का आह्वान किया। अध्यक्ष ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इसके बाद विभिन्न विभागों के विषय अधिकारियों के साथ एक बैठक में शामिल हुईं। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों के साथ भी मुलाकातें किया ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button