बरेली
लोकतंत्र की रक्षा समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता है ; श्यामलाल पाल

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल कल एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बरेली सर्किट हाउस पहुंचे। रात्रि विश्राम के उपरांत आज प्रातः उन्होंने पार्टी के जिला व महानगर स्तर के पदाधिकारियों से एस.आई.आर. में फॉर्म-7 से संबंधित स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ स्तर पर फॉर्म-7 की गंभीरता से जांच करें।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं बहेड़ी विधायक अता उर रहमान, महानगर अध्यक्ष शमीम ख़ाँ सुल्तानी, अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर, नि. जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



