पाकुड़
मालपहाड़ी ओपी में अवैध बालू परिवहन करते पकड़ाया तीन ट्रैक्टर
Three tractors caught transporting illegal sand in Malpahari OP

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। मालपहाड़ी ओपी के गश्ती दल ने कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टरों को बिना खनन अनुमति के अवैध रूप से बालू ले जाते हुए पकड़ लिया। पकड़े गए ट्रैक्टरों को विधिवत अग्रिम कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सौंपा गया। पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए जांच जारी रखी है।



