गाजियाबाद

रोज़ डे पर बदहाल सड़कों पर ‘खिदमत ए अवाम’ का गुलाबी उत्सव

मार्टिन फैसल के आह्वान पर लोनी के वार्डों में गुलाब लगाकर लोगों ने उठाई समस्याएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी, गाजियाबाद। जहां दुनियाभर में लोग रोज़ डे पर गुलाब देकर दोस्ती और प्यार का इज़हार कर रहे हैं, वहीं खिदमत ए अवाम युवा समिति ने इस दिन को सामाजिक रंग देते हुए जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का अनोखा तरीका अपनाया। लोगों ने कासिम बिहार अशोक बिहार , पूजा कालोनी,पाभी सादकपुर आदि कालोनियों में अपनी बदहाल गलियों और टूटी सड़कों पर गुलाब लगाकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया।
समिति के संस्थापक मार्टिन फैसल ने बताया कि यह “गुलाबी मुहिम” नेताओं के पुराने वायदों को श्रद्धांजलि और नए वायदों के स्वागत के प्रतीक के रूप में शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि खुद इन इलाकों का दौरा कर समस्याओं का समाधान नहीं करते।
उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र की स्थिति इतनी खराब है कि लोगों को स्कूल और अस्पताल तक पहुंचने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। “जिस हालात में यहां के लोग रह रहे हैं, शायद ही कोई नेता या अधिकारी रह सके,” उन्होंने जोड़ा।
खिदमत ए अवाम युवा समिति पिछले 11 वर्षों से समाज के बुनियादी मुद्दों पर काम कर रही है। इसका कार्यक्षेत्र लोनी के अलावा रामपुर और दिल्ली तक फैला हुआ है।
एक ओर स्थानीय सांसद अतुल गर्ग और विधायक नंदकिशोर गुर्जर दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग का उद्घाटन कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर जनसमस्याओं से जूझ रही जनता रोज़ डे के मौके पर गुलाब के जरिए अपने दर्द को बयां कर रही थी। इस अनोखे तरीके से लोगों ने जनप्रतिनिधियों का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button