बरेली

अमन कुमार का हुआ गृह मंत्रालय मे कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी के पद पर चयन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। स्वामी दयानन्द सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, परौरा मीरगंज (बरेली) के पूर्व छात्र और ग्राम बहरोली निवासी होनहार युवा अमन कुमार ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से अपनी पहचान बनाई है।
उन्होंने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अमन का चयन भारत सरकार के गृह मंत्रालय में कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। अमन कुमार ने स्वामी दयानन्द सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, परौरा मीरगंज से कक्षा 10 एवं 12 की शिक्षा प्राप्त की।
वर्तमान में अमन दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे हैं। शैक्षिक उपलब्धियों के साथ-साथ अमन एक प्रतिभाशाली शोधार्थी एवं साहित्यकार भी हैं।
उनके दो ग़ज़ल संग्रह — “हवा में आग” और “लम्हों की तपिश” — प्रकाशित हो चुके हैं, जिससे उन्हें साहित्य जगत में एक अलग पहचान मिली है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button