बेतुल

बैतूल लाखों रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। बैतूल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सेलगांव में पीएचई विभाग द्वारा निर्मित पानी की टंकी में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही एवं निगरानी के अभाव में टंकी का निर्माण अत्यंत घटिया गुणवत्ता से किया गया, जिसके चलते वह क्षतिग्रस्त हो गई है।
ग्रामीणों के अनुसार निर्माण में खराब रेत, निम्न स्तर का सीमेंट एवं घटिया सरिया का उपयोग किया गया है। बिना समुचित तकनीकी जांच एवं गुणवत्ता परीक्षण के ही क्षतिग्रस्त टंकी को ग्राम पंचायत को हैंडओवर कर दिया गया। वर्तमान में टंकी से पानी रिसता हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे यह पेयजल आपूर्ति के लिए अनुपयोगी हो गई है।
सूचना प्राप्त होते ही आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रीराम मानकर एवं विशाल भालेकर मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे जनता के साथ अन्याय बताया।
कलेक्टर से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषी विभागीय अधिकारियों एवं ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई हो। साथ ही क्षतिग्रस्त टंकी को ध्वस्त कर पुनः मानक अनुसार नई पानी की टंकी का निर्माण कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button