किसान सम्मेलन होगा 18 को हलैना में
रामजीलाल सुमन सांसद राज्यसभा और गुरुनाम सिंह चढ़ूनी आयेगे

– ERCP ‘ रोजगार और किसान मुद्दों पर होगी बात
– किसान सम्मेलन की तैयारिया जोरो पर
– किसान सम्मेलन के संयोजक बने किसान नेता इन्दल सिंह जाट
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर । पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना ( ERCP – PKC ) को जल्दि पूरा करने तथा बाणगंगा नदी में पानी लाने ‘ बढ़ती बेरोजगारी के लिये जिले में रोजगार के अवसर पैदा करने तथा फसलो के लाभकारी मूल्य देने सहित कृर्षि ‘ पशुपालन और किसानों की सभी समस्याओं को लेकर भरतपुर जिले के कस्वा हलैना में 18 फरवरी को होगा एक दिवसीय किसान सम्मेलन आयोजित । कार्यक्रम की तैयारिया शुरू हो गई है ।
किसान सम्मेलन के संयोजक और किसान नेता इन्दल सिंह जाट ने बताया कि 18 फरवरी को हलैना में होने बाले किसान सम्मेलन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा सांसद राज्य सभा रामजीलाल सुमन और भारतीय किसान यूनियन ( चढ़ूनी ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुनाम सिंह चढ़ूनी ‘ तथा समाजवादी विचारक पूर्व सांसद पंड़ित रामकिशन सहित अन्य कई किसान नेता भाग लेगे ।
कार्यक्रम की तैयरियों को लेकर किसान नेता इन्दल सिंह जाट ‘ अलवर के किसान नेता विरेन्द्र मोर और डीग के किसान नेता मोहन सिंह गुर्जर के सानिध्य में अनेक किसान प्रतिनिधि गाँवों गाँवों में जायेंगे और किसान और नौजवानों को सम्मेलन की जानकारी देंगे तथा किसान सम्मेलन को सफल बनाने और भाग लेने के लिये पीले चावल बाँटेंगे ।
किसान नेता इन्दल सिंह जाट ने बताया कि किसान सम्मेलन 18 फरवरी 2026 को कस्वा हलैना के स्वार्गीय गिरराज सिंह निड़र पार्क में प्रातः 10 बजे आरम्भ होगा ।


