शामली

मामूली विवाद में पड़ोसियों ने मां-बेटे को पीटा, दोनों घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव जसाला में रविवार को मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि पड़ोस के कई लोगों ने मिलकर एक महिला और उसके बेटे पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।गांव जसाला निवासी महिला बालेश पत्नी मुकेश ने बताया कि पड़ोसियों से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते आरोपी आए दिन उनके साथ छींटाकशी करते रहते हैं। रविवार को जब वह अपने घर के बाहर सफाई कर रही थी, तभी आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।महिला के पुत्र विपिन द्वारा विरोध करने पर आरोपी और उग्र हो गए और उन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे मां-बेटा दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।घायलों ने उपचार के बाद थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button