बेतुल
बैतूल निःशुल्क होम्योपैथिक मेडिकल कैंप में वात और त्वचा रोगों से पीड़ित मरीजों का हुआ उपचार
निःशुल्क होम्योपैथिक दवाएं वितरित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। आदिम कल्चरल एंड वेलफेयर सोसाइटी बैतूल के तत्वावधान में सुरगांव के पास ग्राम नायगांव में शनिवार शाम 7 बजे से 9:30 बजे तक एक निःशुल्क मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया। होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. मनोज वरवड़े ने कैंप में सक्रिय भूमिका निभाते हुए लगभग 45 मरीजों का इलाज किया और उन्हें निःशुल्क होम्योपैथिक दवाएं वितरित कीं। कैंप में मुख्य रूप से वात रोगों और त्वचा रोगों से पीड़ित मरीजों ने इलाज कराया। सोसाइटी के आयु महेंद्र खोबरागड़े ने कैंप में अहम भूमिका निभाई, जबकि नायगांव निवासी पारस पवार ने भी भरपूर सहयोग दिया। इस आयोजन से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला और होम्योपैथी के प्रति जागरूकता बढ़ी।



