गाजियाबाद

विराट हिंदू सम्मेलन में गूंजा ‘सनातन एकता’ का संदेश

महामंडलेश्वर स्वामी पदम नारायण के संबोधन से श्रद्धालुओं में जागी धार्मिक चेतना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : रविवार को पाइपलाइन, बंद फाटक मार्ग स्थित धामा वाटिका में हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में धार्मिक आस्था, सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक एकता का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।
सम्मेलन के मुख्य वक्ता श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी पदम नारायण  ने अपने ओजस्वी प्रवचनों के माध्यम से सनातन धर्म, गीता के उपदेश, राम-कृष्ण के आदर्श और हिंदू एकता पर अपनी ओजस्वी वाणी से बल दिया। उन्होंने धर्म, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति को जीवन का आधार बताते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म जागरण और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
उन्होंने  भगवान राम, श्रीकृष्ण और मां दुर्गा के प्रतीकों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये सभी धर्म, सत्य और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष के प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने गीता के कर्मयोग को अपनाने और समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करने की बात कही।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा पेश की गई देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और तालियों की गूंज से पूरा पंडाल उत्साह से भर गया। आयोजकों ने महामंडलेश्वर का धामा वाटिका में पहुंचने पर फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
समिति अध्यक्ष निर्मल शर्मा ने विश्व हिंदू परिषद की कार्ययात्रा और सामाजिक-धार्मिक सेवा कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। वहीं साइबर कैफे पुलिस ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को डिजिटल सुरक्षा और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के प्रति  जागरूक किया।
मंच पर विष्णु पंडित, दयानंद फौजी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार ने किया। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर सम्मेलन का समापन किया।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों और युवाओं की उपस्थिति ने सनातन संस्कृति के प्रति आस्था और एकता का संदेश दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button