नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : दिल्ली के सुलेमान नगर निवासी सुनील कुमार ने अंकुर बिहार थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसका भाई अर्जुन 4 फरवरी 2026 को अपनी पत्नी के साथ करावलनगर शाहदरा स्थित अपनी ससुराल आया था। उसी रात करीब 1:30 बजे वह अपनी बाइक (नंबर DL 8 SDG 1915) से सभापुर की ओर कुछ सामान लेने गया था।
वापसी के दौरान जब वह दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार कार (नंबर DL 1 ZD 1235, मॉडल अर्टिगा) के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे तुरंत इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 7 फरवरी को उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।


