खैरथल

विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय की सहायता हेतु दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल तिजारा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
 अतिरिक्त जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लंबित चल रहे परिवादों का समय पर निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाने एवं एवरेज डिस्पोजल टाइम में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर विभागवार पेंडेंसी की समीक्षा करते हुए 30 दिवस से ऊपर लंबित परिवादों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने टाइम एक्सीलरेशन के माध्यम से परिवादों के उच्च स्तर पर जाने को लेकर असंतोष व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों को टाइमलाइन के अनुसार परिवादों के निस्तारण के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान उन्होंने संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण को लेकर विशेष निर्देश दिए और कहा कि सभी शिकायतों का समाधान गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक जिला स्तरीय अधिकारी प्रतिदिन कम से कम दो शिकायतकर्ता परिवारों से फोन पर संवाद कर फीडबैक लें, ताकि निस्तारण की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके और इसका विधिवत रिकॉर्ड भी संधारित किया जाए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने जिले में विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय के व्यक्तियों को राज्य एवं केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित सहायता शिविरों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इन सहायता शिविरों के माध्यम से घुमन्तु समुदाय के पात्र व्यक्तियों के मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज बनवाने हेतु आवेदन करवाए जाएंगे, ताकि वे राज्य एवं केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
बैठक के दौरान समाज कल्याण अधिकारी रमेश देहमिवाल, कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल, अभियंता पीएचईडी धर्मवीर यादव, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग ओमप्रकाश किराड, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, उपनिदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग वीरेंद्र त्यागी, कृषि अधिकारी गोपाल लाल मीणा, सहायक निदेशक कोऑपरेटिव वेद प्रकाश सैनी, एसीएफ वन विभाग संजय चौधरी, अधिशासी अभियंता वाटरशेड छत्रपाल, सहायक अभियंता बिजली विभाग दिनेश भड़ाना, प्रवर्तन अधिकारी पूनम चौधरी, पुलिस, राजीविका, बिजली, कृषि, वन, शिक्षा, सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button