गोड्डा
महागामा डिग्री कॉलेज में मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्ण
956 में 951 परीक्षार्थी शामिल, 5 अनुपस्थित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
महागामा। महागामा डिग्री कॉलेज में मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण के साथ व्यवस्थित माहौल में संचालित हो रही है। सोमवार को प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 956 परीक्षार्थियों में से 951 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जो केंद्र की सुचारु व्यवस्था को दर्शाता है। परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने सक्रिय निगरानी रखी। महागामा बीडीओ सोनाराम हांसदा, केंद्र अधीक्षक मु० तसनीम तथा प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट राहुल कुमार महथा ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने कक्षाओं का भ्रमण कर परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और अनुशासन की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मु० नूरुद्दीन भी मौजूद रहे। प्रशासन की सतर्कता और केंद्र प्रबंधन के सहयोग से परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है,जिससे अभिभावकों और छात्रों में संतोष देखा गया।




