शामली
क्षेत्र में बढ़ती ट्यूबवेल चोरियाँ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
चौसाना। चौसाना क्षेत्र में ट्यूबवेल चोरी अब आम समस्या बनती जा रही है। कई गांवों में एक ही किसान के यहां महीने में दो-दो बार चोरी की घटनाएँ हो रही हैं। केविल, स्टार्टर और कृषि दवाइयाँ मुख्य निशाने पर हैं। किसान आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक डर भी झेल रहे हैं। ग्रामीणों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।


